सबसे बड़े धमाके को तैयार है रिलायंस JIO, आपको मुफ्त में मिलेगा 1TB डाटा - Latest News in Hindi, ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ ...

LATEST NEWS HINDI

Home Top Ad

Post Top Ad

ad

Sunday, 6 May 2018

सबसे बड़े धमाके को तैयार है रिलायंस JIO, आपको मुफ्त में मिलेगा 1TB डाटा

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस Jio टेलीकॉम सेक्टर में सबसे बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है. जियो अब अपने कदम ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तरफ बढ़ा रही है. 
सबसे बड़े धमाके को तैयार है रिलायंस JIO, आपको मुफ्त में मिलेगा 1TB डाटा
कंपनी की इस सर्विस की कमर्शियल ओपनिंग साल की दूसरी छमाही में होगी.
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस Jio टेलीकॉम सेक्टर में सबसे बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है. जियो अब अपने कदम ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तरफ बढ़ा रही है. कंपनी अपने जियोफाइबर सर्विस के जरिए ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में कब्जा जमाना चाहती है. कंपनी ने देश के चुनिंदा बाजारों में फ्री 1.1TB (टेराबाइट) डेटा के साथ हाई-स्पीड फाइबर टू द होम (FTTH) ब्रॉडबैंड कनेक्शन देना शुरू कर दिया है. इसमें डेटा की स्पीड 100Mbps है. हालांकि, कंपनी की इस सर्विस की कमर्शियल ओपनिंग साल की दूसरी छमाही में होगी.
फ्री में करा सकेंगे रीचार्ज
द हिंदू की खबर के मुताबिक, शुरुआत में FTTH प्लान में 100 Mbps की स्पीड के साथ 100GB डेटा मिलेगा. जैसे ही ये डाटा समाप्त हो जाएगा तब ग्राहक एक महीने में 25 बार तक फ्री में 40GB डाटा का रीचार्ज करवा सकेंगे. ग्राहकों को एक महीने में कुल 1,100 GB डाटा मुफ्त में मिलेगा. 
हर किसी को मिलेगा फायदा
कंपनी इस सर्विस को घरेलू और कारोबारी दोनों तरह के ग्राहकों के लिए पेश करेगी. इसके अलावा ग्राहकों को बिना केबल के घर के हर कोने में WiFi कवरेज पहुंचाने के लिए जियो 'एक्सटेंड' का भी विकल्प मिलेगा. जियोफाइबर कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये देने होंगे. साथ ही ये पैसा रिफंड भी कर दिया जाएगा और ये ब्याज मुक्त होगा. .
सेट-टॉप बॉक्स की तरह इस्तेमाल होगा राउटर
जियो ग्राहकों के लिए एक राउटर इंस्टॉल करेगी. इसे सेट-टॉप बॉक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि, इसका इस्तेमाल तब होगा जब कंपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस लॉन्च करेगी. रिलायंस जियो के पास देशभर में 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है. फिलहाल, कंपनी जियोफाइबर को मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, वड़ोदरा और जामनगर जैसे शहरों में उपलब्ध करा रही है.







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages