बलिया: बीजेपी विधायक ने कहा, राहुल-लालू-मायावती 'कौरव' हैं, जबकि पीएम मोदी 'कृष्ण' - Latest News in Hindi, ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ ...

LATEST NEWS HINDI

Home Top Ad

Post Top Ad

ad

Sunday, 6 May 2018

बलिया: बीजेपी विधायक ने कहा, राहुल-लालू-मायावती 'कौरव' हैं, जबकि पीएम मोदी 'कृष्ण'

विधायक सुरेंद्र सिंह हमेशा अपने  बयानों से सुर्खियों में रहते हैं.

बलिया: बीजेपी विधायक ने कहा, राहुल-लालू-मायावती 'कौरव' हैं, जबकि पीएम मोदी 'कृष्ण'

बलिया: अगले हफ्ते 12 मई को कर्नाटक चुनाव होने वाला है, जिसकी वजह से पूरे देश का सियासी माहौल गरम है. 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी अभी से कर रही है. इसी बीच बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा हैै कि, 'चुनाव का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है. जो अत्याचारी और भ्रष्टाचारी है वो एक तरफ हो गए हैं. जो ईमानदार राजनीति कर रहे हैं या करना चाहते हैं वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ हो गए हैं.' 
आने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी विधायक ने कहा, आने वाले चुनाव में धर्मयुद्ध होगा. पीएम मोदी कृष्ण की भूमिका में होंगे, दूसरी तरफ राहुल गांधी, मायावती और लालू प्रसाद यादव कौरव की भूमिका में होंगे. एक तरफ नैतिकता की लड़ाई होगी, दूसरी तरफ लोगों का दमन करने वाले लोग लड़ेंगे.

Aaj ka jo chunav ka swaroop ho gaya hai, jo atyachari aur bhrashtachari hain woh ek taraf ho gaye hain, jo imaandar rajneeti karne wale log hain woh Modi ji ke netritva mein ek taraf hain: BJP MLA from Ballia Surendra Singh

Aaj ka jo chunav ka swaroop ho gaya hai, jo atyachari aur bhrashtachari hain woh ek taraf ho gaye hain, jo imaandar rajneeti karne wale log hain woh Modi ji ke netritva mein ek taraf hain: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/8QtOvvMRCO
Rajneetik dharam yudh hoga, krishna ki bhoomika mein Modi ji honge aur kaurav paksh ke roop mein Rahul ji ya Mayawati ya Lalu ji honge. Ek taraf naitikta ladegi aur ek taraf logon ka daman karne wale log ladenge: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/ELcQonKQgA
View image on Twitter

अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं बीजेपी विधायक
विधायक सुरेंद्र सिंह हमेशा अपने  बयानों से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने रेप की घटना लेकर कहा था कि नाबालिग लड़कियों का खुलेआम घूमना ठीक नहीं है. लड़कियों को मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उनके स्वछंद घूमने और मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से ही उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं.

स्मार्टफोन की वजह से बिगड़ रहे हैं बच्चेे- विधायक
बीजेपी विधायक ने कहा कि स्मार्टफोन की वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं. मोबाइल की वजह से वे गलत आदतों का शिकार हो रहे हैं. इसके अलावा आजकल की लड़कियां फ्रीडम के साथ घूमती हैं, जिसकी वजह से उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं. सुरेंद्र सिंह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि समाज में तमाम तरह की विकृतियां पैदा हो गई है. इन विकृतियों के लिए वे अभिभावक जिम्मेदार हैं जो नाबालिग बच्चों का संरक्षण सही तरीके से नहीं करते हैं.












No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages