RRB recruitment 2018: कांग्रेस सांसद का सवाल- ऑनलाइन परीक्षा के लिए 2 हजार किलोमीटर दूर क्यों बनाए सेंटर - Latest News in Hindi, ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ ...

LATEST NEWS HINDI

Home Top Ad

Post Top Ad

ad

Monday, 30 July 2018

RRB recruitment 2018: कांग्रेस सांसद का सवाल- ऑनलाइन परीक्षा के लिए 2 हजार किलोमीटर दूर क्यों बनाए सेंटर

Railway Recruitment Control Board यानी RRB 9 अगस्त को असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियंस की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन कर रहा है। कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन ने लोकसभा में कहा है कि जो प्रतियोगी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनमें से कुछ को जो सेंटर दिए गए हैं वो उनके घर या गृह जनपद से 2 हजार किलोमीटर दूर हैं। रंजन ने कहा कि यूपी, बिहार और राजस्थान के प्रतियोगियों के अलावा दिव्यांगों और महिला प्रतियोगियों को भी इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 9 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल रिक्त पद 26,502 हैं। आवेदकों की संख्या करीब 47 लाख है। रंजन का आरोप है कि प्रतियोगियों को घर से हजारों किलोमीटर दूर सेंटर देकर रेलवे ने गलत किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OujCeb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages