IPL 2018, KKR vs MI: इसलिए आज मुंबई के पास जीत के अलावा कोई रास्ता नहीं! - Latest News in Hindi, ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ ...

LATEST NEWS HINDI

Home Top Ad

Post Top Ad

ad

Sunday, 6 May 2018

IPL 2018, KKR vs MI: इसलिए आज मुंबई के पास जीत के अलावा कोई रास्ता नहीं!

नेट अभ्यास के दौरान केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक



नई दिल्ली: पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली गत चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11 में आज रविवार के पहले मैच में  वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखना चाहेगी. मुंबई ने शुक्रवार रात को पंजाब को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस जीत की बदौलत मुंबई अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. मुंबई को अगर प्लेआफ में पहुंचना है तो उसे बचे पांच मैच ही नहीं जीतने होंगे, बल्कि दो बड़े रोड़ों को भी राह से हटाना होगा. और इनका हर और हर हाल में तोड़ निकालना होगा. 
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (340 रन) लय में नजर आ रहे हैं बाकी कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं. युवा विकेटकीपर ईशान किशन मौकों को भुनाने में एकदम नाकाम रहे हैं, तो पंड्या बंधुओं को प्रदर्शन में नियमितता का अभाव रहा. एक मैच में चलते हैं, तो दूसरे मैच में छिप जाते हैं. इसके अलावा मुंबई को डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी में सुधार करनी होगी. पिछले मैच में हार्दिक पांड्या और मिशेल मैक्लेनेघन ने आखिरी ओवरों में 20 रन लुटाए थे.


दूसरी तरफ नौ मैचों में पांच जीतकर तीसरे नंबर पर मौजूद कोलकाता अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. उसके बल्लेबाज कप्तान दिनेश कार्तिक (280), क्रिस लिन (260) और आंद्रे रसेल (207 रन) शानदार फार्म में चल रहे हैं. ओपनिंग में सुनील नरेन और मध्यक्रम में शुभमन गिल टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में टॉम कुरेन, मिशेल जॉनसन और शिवम मावी को एक लय हासिल करने की जरुरत है. आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों के 11 खिलाड़ी इस प्रकार हो सकते हैं:-



Matchday! 💜🏏
Our face @mipaltan at Wankhede in the first of the back-to-back games between the two sides. 🙌, send in your wishes ahead of the big game. ☺

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), सुनील नारायण, क्रिस लिन, रिंकू सिंह/नितीश राणा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शुबमन गिल, आंद्रे रसेल, शिवन मावी, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन/टॉम कुरन, कुलदीप यादव













No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages