सोनम कपूर को मिली होने वाले पति से हिदायत, बेडरूम में न करें यह काम - Latest News in Hindi, ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ ...

LATEST NEWS HINDI

Home Top Ad

Post Top Ad

ad

Sunday, 6 May 2018

सोनम कपूर को मिली होने वाले पति से हिदायत, बेडरूम में न करें यह काम

सोनम कपूर 24 घंटे में से 18 घंटे अपने फोन पर बिजी रहती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के होने वाली पति आनंद आहूजा ने उनपर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी एक पाबंदी लगाई है.

सोनम कपूर को मिली होने वाले पति से हिदायत, बेडरूम में न करें यह काम
8 मई को होगी आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी

खास बातें

  1. 8 मई को आनंद आहूजा से होगी सोनम की शादी
  2. 24 में से 18 घंटे फोन पर बिजी रहती हैं सोनम
  3. सोते वक्त बेडरूम में फोन चार्ज न करें: आनंद आहूजा की हिदायत
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक बना हुआ है. आगामी 8 मई को सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं. कपूर और आहूजा परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मालूम हो कि, सोनम कपूर उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. 24 घंटे में से 18 घंटे वह अपने फोन पर बिजी रहती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के होने वाली पति आनंद आहूजा ने उनपर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी एक पाबंदी लगाई है.

शादी की तैयारियों में जुटा परिवार, इधर फनी अंदाज में चिढ़ाती दिखीं सोनम कपूर
 हाल ही में शो 'सोशल मीडिया स्टार' में शामिल हुईं सोनम कपूर ने बताया कि आनंद ने उन्हें हिदायत दी है कि सोने से ठीक पहले उन्हें अपने फोन को बाथरूम में या फिर हॉल में चार्जिंग पर लगाना होगा, ताकि सोते समय वह सोशल मीडिया से दूर रह सकें. सोनम ने कहा कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर कपल को ऐसे नियम बनाने चाहिए.

सोनम कपूर की वेडिंग से पहले डांस प्रैक्टिस का वीडियो लीक, देखें शादी की तैयारियों की PHOTOS

सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी 7 मई को होगी. 8 मई की दोपहर सिख परंपरा के अनुसार सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे. 8 मई की शाम ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी.

0टिप्पणियां
कौन हैं आनंद आहूजा? कब किया सोनम कपूर को प्रपोज? जानें कपल के बारे में सब कुछ

बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी आठ मई को मुंबई में होगी. चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं.'' 








No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages