भविष्यफल
06 मई 2018
डॉ. दीपक शुक्ल द्वारा वार्षिक भाविष्यवाणी 2018
मेष
06 मई 2018
पैसों के लिहाज से अचानक फायदा हो सकता है. अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी आपको हो सकता है. पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें उनको पहले सावधानी से परख लें. ऑफिस के कामकाज में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं. जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. किसी खास मामले में आपको अपना नजरिया बदलना पड़ सकता है. इससे फायदे के सौदे हो जाएंगे. पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे. मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में हो सकता है.
वृष
06 मई 2018
दिन अच्छा है. धन लाभ होगा. नौकरी-बिजनेस में भी मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग हैं. अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं. एक्स्ट्रा इनकम के मामलों में व्यस्त हो सकते हैं. किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें. ऑफिस में भी अपनी आवाज और वाणी पर नियंत्रण रखें. आसपास वालों से मदद मिलेगी. सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे.
मिथुन
06 मई 2018
प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं. आज के काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं और उनसे फायदा भी हो सकता है. पैसों के मामलों में कोई पहल करने के लिए आप बहुत उत्सुक भी रहेंगे. कोई उलझन है, तो उसे सुलझाने के लिहाज से अच्छा दिन है. अचानक धन लाभ हो सकता है. साथ के लोगों से समय पर मदद मिल जाएगी.
कर्क
06 मई 2018
जीवन में कुछ अच्छे बदलाव की कोशिश कर सकते हैं और आप उनमें बहुत हद तक सफल भी होंगे. पुराने पैसों का हिसाब होगा. बिजनेस और नौकरी में खुद की स्थिति पर विचार कर के आगे बढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं. रिश्तों और पैसों के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं. आज आपके व्यवहार और किए गए कामों से रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है. दूसरों की मदद कर सकते हैं.
सिंह
06 मई 2018
किस्मत का साथ मिल सकता है. आपके काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं. रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा. आपकी सलाह से किसी को धन लाभ भी हो सकता है. पैसों और रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज लिए गए आपके कुछ फैसले फायदेमंद हो सकते हैं. आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा सकते हैं.
कन्या
06 मई 2018
नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिशें सफल हो सकती हैं. पुराने दोस्तों से मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं. जरूरी काम निपटाने का ध्यान रखें. ऑफिस में नए दोस्त बन सकते हैं. परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं. कुछ कामकाज में भी फायदा हो सकता है. कोई मामला आप निपटाना चाहते हैं तो सीधी बात करके मामला सुलझाएं या फिर एक-दो दिन के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें. अपने आप सुलझ जाएगा.
तुला
06 मई 2018
अपने कामकाज पर पूरा ध्यान रखें. कोई ऐसी बातचीत शुरू हो सकती है, जो आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगी. आपकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी. कोई राज की बात आपको पता चल सकती है. मौजूदा कामकाज आज निपटाने की कोशिश करें. किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार करना पड़ सकता है. शारीरिक और मानसिक तनाव में भी राहत के योग हैं. कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो सकती है.
वृश्चिक
06 मई 2018
निवेश की योजना बन सकती है. कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें. आपका मन सकारात्मक रहेगा. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास भी साबित हो सकती है. ये मुलाकात आपके फेवर में हो सकती है. आने वाले दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए भी बहुत अच्छे रहेंगे. आपका साहस और उत्साह बढ़ सकता है.
धनु
06 मई 2018
पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें. आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है. धैर्य रखें. किसी महिला के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं. दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है. सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं. परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं. नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे. कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन रहे हैं.
मकर
06 मई 2018
पार्टनर के साथ संबंध सुधारने की कोशिश होगी. फालतू विवादों से आप बच सकते हैं. दुश्मनों पर जीत मिलने के भी योग हैं. भगवान पर भरोसा रखें. कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनसे आपको मानसिक शांति और हल्कापन भी महसूस होगा. पुरानी गलतियों से भी कुछ नया सीख सकते हैं. नौकरी और बिजनेस की टेंशन कम हो सकती है. पैसों को लेकर उलझन भरी स्थिति खत्म होने की संभावना है.
कुंभ
06 मई 2018
अचानक धन लाभ के योग हैं. बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है. कोई खास और अच्छा काम होने के योग हैं. मौज-मस्ती की इच्छा हो सकती है. बहुत सारा काम आपको दूसरों के लिए करना पड़ सकता है. आप मेहनती हैं और मन लगा कर भी काम करेंगे. आपको सफलता मिल सकती है. धैर्य रखें. प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें. नए-पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं.
मीन
06 मई 2018
नई योजनाएं बन सकती हैं. कार्यक्षेत्र संबंधित किसी नई योजना पर लोगों से बातचीत हो सकती है. आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं. संबंध और मधुर हो सकते हैं. धार्मिक कामों में मन लगेगा. अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है. माता से भी सहयोग मिलने के योग हैं. आज किए गए कामों का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा. संतान को समय देना होगा.
No comments:
Post a Comment